फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now voting will be held till 6 pm in Naxal affected areas also

Chandauli News: नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में भी अब छह बजे तक होगा मतदान

Tue, 19 Mar 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now voting will be held till 6 pm in Naxal affected areas also
पीडीडीयू नगर। चंदौली के नक्सल प्रभावित रहे नौगढ़ और चकिया में भी लोकसभा चुनाव के दौरान सुबह सात बजे से शाम के सात बजे तक मतदान होगा। इससे पहले के चुनाव में यहां शाम चार बजे तक ही मतदान होता था। इस चुनाव से मतदान की अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि चकिया विधानसभा में इसके पहले नक्सली मूवमेंट के कारण अलग समय में मतदान होता था। सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक ही वहां मतदान का समय निर्धारित था और लोगों को इसी अवधि में मतदान करना पड़ता था, लेकिन जनपद को नक्सल प्रभावित जनपद से मुक्ति मिलने के कारण अब इस बार निर्वाचन आयोग ने चकिया विधान सभा में भी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराने का निर्देश दिया है। चकिया विधानसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज लोकसभा के अंतर्गत आता है, लेकिन निर्वाचन प्रक्रिया जिला मुख्यालय के नवीन मंडी समिति से ही संपादित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed