{"_id":"6a03696a36e5bfeb9a02b46f","slug":"now-the-security-of-pt-deendayal-upadhyaya-junction-will-be-monitored-by-drones-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148415-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अब ड्रोन से होगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सुरक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अब ड्रोन से होगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सुरक्षा की निगरानी
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेते आरपीएफ के जवान। संवाद
पीडीडीयू नगर।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सुरक्षा की निगरानी अब ड्रोन कैमरे से की जाएगी। इसके लिए ड्रोन उड़ाने में सक्षम आरपीएफ के दो प्रशिक्षित आरक्षियों की तैनाती पीडीडीयू जंक्शन पर की गई है। ये जवान न सिर्फ स्वयं ड्रोन उड़ाएंगे बल्कि अन्य जवानों को भी प्रशिक्षण देंगे। इससे न सिर्फ पीडीडीयू जंक्शन बल्कि रेलवे यार्ड की भी निगरानी संभव हो सकेगी।
हावड़ा–दिल्ली रूट पर स्थित अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजाना 300 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं रोजाना 20 से 30 हजार यात्री ट्रेनों में चढ़ते और उतरते हैं। दो दिन पहले हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।
इसी क्रम में समस्तीपुर रेल मंडल से प्रशिक्षण प्राप्त दो आरक्षियों की तैनाती डीडीयू जंक्शन पर की गई है। इनमें विवेकानंद मौर्य और दिनेश गुप्ता शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ड्रोन के माध्यम से बड़े रेल यार्ड के साथ-साथ प्लेटफार्म क्षेत्रों पर एक साथ नजर रखना आसान होगा। खासकर रात के समय या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तेजी से की जा सकेगी। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ड्रोन से निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
इनसेट
डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर सघन जांच
पीडीडीयू नगर। चलती ट्रेन में 24 घंटे के भीतर दो यात्रियों की हत्या की घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार को आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया। यात्रियों से संदिग्ध वस्तु या सामान दिखने पर इसकी सूचना आरपीएफ को देने की अपील की गई। अभियान के दौरान एसआई राहुल कुमार राय, विजय बहादुर राम, एएसआई गौतम कुमार सिंह, आरक्षी संजय कुमार गोंड, अजय पाल, डॉग स्क्वायड एसआई जय सिंह यादव और वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा अभेद्य होनी चाहिए- मंडल रेल प्रबंधक
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंगलवार को मंडल कार्यालय सभागार में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा समीक्षा करते हुए कहा कि स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा अभेद्य होनी चाहिए। उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन, यार्ड, रेलवे कॉलोनी तथा अन्य रेल परिसरों में सुरक्षा संसाधनों, सीसीटीवी नेटवर्क, गश्ती व्यवस्था, आईडी जांच, स्कैनिंग उपकरण, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड, प्रकाश व्यवस्था तथा ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों की समीक्षा की। उन्होंने संविदा कर्मियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा जीआरपी, आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।