फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now the policemen returning from vacation will be quarantined for five days

अब छुट्टी बिताकर लोटने वाले पुलिसकर्मी पांच दिन के लिए होंगे क्वारंटीन

Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now the policemen returning from vacation will be quarantined for five days
कंदवा। अब छुट्टी काटकर आने वाले पुलिसकर्मियों को जांच के बाद एहतियातन पांच दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा। छुट्टी से आए कंदवा थाने के पुलिसकर्मी कंदवा थाना के पास पीएसी बैरक में बने अस्थाई क्वारंटीन सेंटर में पांच दिन बिताकर पुन: जांच के बाद अपनी ड्यूटी संभालेंगे। वहीं रविवार की रात एडिशनल एसपी प्रेमचंद ने थाने के पास बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है। रविवार को छुट्टी बिताकर आए सोलह पुलिसकर्मियों को रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर थर्मल स्कैनिंग कराए जाने के बाद कंदवा थाना के पास पीएसी बैरक में एहतियातन पांच दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। पांच दिनों के बाद पुन: थर्मल स्कैनिंग होगा और शरीर का तापमान सामान्य पाए जाने के बाद पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी संभाल सकेंगे। एडिशनल एसपी प्रेमचंद ने बताया कि छुट्टी बिताकर आने वाले पुलिस कर्मियों को एहतियातन जांच के बाद पांच दिन क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed