फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now special trains will run till July

अब जुलाई तक चलेगीं स्पेशल ट्रेनें

Sat, 20 Mar 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now special trains will run till July
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में दौड़ रही स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब जुलाई तक इसी तरह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे यह तय हो गया है कि जुलाई के पहले ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से नहीं होगा। इन गाड़ियों का दिन, समय एवं ठहराव पूर्व की तरह रहेगा। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पिछले वर्ष 25 मार्च से लॉक डाउन लग गया और ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। बाद में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कुछ ट्रेनों का स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा है। अब एक बार फिर चल रही अप और डाउन की ट्रेनों के चलने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुणे दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो जुलाई तक चलेगी। इसी तरह काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 02 जुलाई तक, शालिमार गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल एक जुलाई तक, हावड़ा से बाड़मेर के बीच चलने वाली बाड़मेर सुपरफास्ट तीस जून तक चलेगी। इसी तरह हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस को भी 01 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसी तरह भुवनेश्वर आनंदविहार स्पेशल, संभलपुर-मंडुआडीह विशेष गाड़ी दो जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed