फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now railway workers will also be treated in Metis Hospital

Chandauli News: अब मेटिस हॉस्पिटल में भी होगा रेल कर्मियों का इलाज

Sat, 23 Dec 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now railway workers will also be treated in Metis Hospital
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत कर्मचारियों को इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई है। गोधना चौराहा बाईपास स्थित मेटिस द मेडिसिटी अस्पताल को रेलवे अस्पताल के पैनल में शामिल कर लिया गया है। अब लोको अस्पताल से रेफर रेलकर्मी यहां भी इलाज करा सकेंगे। रेलवे यूनियन इसकी लंबे समय से मांग कर रही थीं।रेलकर्मियों और उनके परिजनों का लोको मंडलीय अस्पताल में इलाज होता है। गंभीर मरीजों और डायलिसिस की जरूरत पड़ने पर रेलवे अस्पताल से संबद्ध निजी अस्पतालों में रेफर किया जाता है। इस समय अनंत हॉस्पिटल रोहनिया वाराणसी, एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी, अर्श सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल गया (बिहार), एएसजी हॉस्पिटल महमूरगंज वाराणसी, बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नई दिल्ली पैनल में शामिल है। इसी तरह गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल वाराणसी, हेरिटेज हॉस्पिटल वाराणसी, इंफिनिटी केयर हॉस्पिटल वाराणसी, किड्स केयर नर्सिंग होम दुर्गाकुंड वाराणसी, लाइफ लाइन हॉस्पिटल वाराणसी भी शामिल है। नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रोहतास (बिहार) के अलावा ओरिना हॉस्पिटल वाराणसी, पनासिया हॉस्पिटल वाराणसी, पाॅपुलर हॉस्पिटल वाराणसी, शुभम हॉस्पिटल वाराणसी, सुधा सर्जिकल हॉस्पिटल वाराणसी एवं फैक्चर क्लिनिक एंड ट्राॅमा हॉस्पिटल वाराणसी को मंडल रेलवे अस्पताल से सूचीबद्ध किया गया है। रेलवे अस्पताल से करीब साढ़े तीन किमी दूर मेटिस द मेडिसिटी अस्पताल को सूची में शामिल करने के लिए यूनियन मांग कर रही थीं। यूनियन ने डीआरएम के समक्ष स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम ) की बैठक में इस मामले को उठाया था। ईसीआरकेयू के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, केंद्रीय संगठन मंत्री श्रीराम सिंह आदि ने मेटिस अस्पताल को पैनल में शामिल करने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed