{"_id":"1bfb4ed959492c187c2bb64a2b2d55f0","slug":"now-look-smart-in-the-district-policing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में अब दिखेगी स्मार्ट पुलिसिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में अब दिखेगी स्मार्ट पुलिसिंग
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा प्रदान करने के लिए गुरुवार को एसपी मुनिराज जी ने नए पैंथर दस्ते को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
उन्होंने इसमें शामिल प्रशिक्षित पुलिस के जवानों को ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत भी दी। दस्ते ने पूरे नगर में भ्रमण किया।
एसपी ने कहा कि जनता को अपराध सहित अन्य सहयोग के लिए तेज तर्रार 25 मोटरसाइकिल सवार पैंथर दस्ते के रूप में दिए गए हैं।
इनके पास अत्याधुनिक असलहा, वायरलेस सेट, इंटरनेट आधारित जीपीएस सिस्टम की व्यवस्था होगी। जनपद के सभी थानों को उपलब्ध पैंथर मोबाइल दस्ते की रूट निर्धारित रहेगी।
रोस्टर के अनुरूप दस्ते में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, ताकि वे अपने निर्धारित रूट पर चौबीसों घंटे मुस्तैद रहें। 100 नंबर डायल करने के कुछ ही समय बाद पैंथर दस्ता मदद के लिए मौके पर पहुंचेगा।
इसके पीछे थाने की पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई की पूर्ण करेगी। दस्ते में शामिल वाहनों की स्थिति जानने के लिए उसमें जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं, जो कंट्रोल रूम को लगातार जानकारी देता रहेगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पैंथर दस्ते में शामिल पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र में ही गश्त लगाएंगे। निर्धारित सीमा के बाहर जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक जनवरी से जनपद के सात थाने ऑनलाइन कर दिए गए हैं।
इन थानों पर कम्प्यूटर के जरिए एफआईआर पंजीकृत होगी। इस मौके पर एएसपी जियालाल यादव, आशुतोष शुक्ला, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।