{"_id":"6400f4463c1927c7c2071d54","slug":"now-electricity-related-information-will-be-available-on-mobile-and-e-mail-chandauli-news-c-20-1-86690-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अब मोबाइल और ई-मेल पर मिलेगी बिजली संबंधी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अब मोबाइल और ई-मेल पर मिलेगी बिजली संबंधी सूचनाएं
विज्ञापन
जिले में बिजली विभाग के करीब पौने तीन लाख उपभोक्ता हैं। विद्युत वितरण निगम उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करा रहा है। जिले में अब तक करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं की केवाईसी की जा चुकी है। सबसे ज्यादा केवाईसी मुगलसराय उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की हुई है। यहां करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है जबकि सकलडीहा और चंदौली उपकेंद्र पर कार्य धीमी गति से चल रहा है।
केवाईसी के जरिए उपभोक्ताओं को अब आपूर्ति बाधित रहने सहित बिजली बिल और योजनाओं की मोबाइल पर जानकारी मिलेगी। पहले बैंक, रसोई गैस कनेक्शन, पेंशन और किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी पड़ती थी, लेकिन अब सभी बिजली उपभोक्ताओं पर यह लागू हो गया है। हालांकि इसमें आधार सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ती है। विद्युत निगम द्वारा शुरू की गई ई-केवाईसी व्यवस्था में उपभोक्ताओं को मोबाइल, व्हाट्सएप और ई-मेल ही दर्ज कराना होता है। उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने के लिए बिजली कर्मी घर-घर जाकर उनकी जानकारी इकट्ठा कर चुके हैं। फरवरी माह की समाप्ति तक 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता केवाईसी करा चुके हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन तमाम प्रकार की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
मिलेंगी ये सुविधाएं
केवाईसी के बाद उपभोक्ताओं को मासिक बिजली का बिल उनके मोबाइल पर मिलने लगेगा। वहीं बिजली कटौती व आपूर्ति से संबंधित अन्य जानकारी भी मोबाइल पर ही मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड-1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने में सहूलियत मिलने के अलावा बिल के साथ ऑनलाइन भुगतान के लिए उपभोक्ता को क्यूआर कोड मिलेगा।