फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now eight pairs of trains will run till August 15

Chandauli News: अब 15 अगस्त तक चलेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें

Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Now eight pairs of trains will run till August 15
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वर्तमान में चल रही आठ जोड़ी ट्रेनों की परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। यह सभी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन

गया, दानापुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा से दिल्ली के लिए, धनबाद से जम्मूतवी के लिए और चंड़ीगढ़ व राजगीर से हरिद्वार व उधमपुर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें अब 15 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल अब 15 अगस्त तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 03698 दिल्ली-गया स्पेशल अब आनंद विहार से 16 अगस्त तक सोमवार छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल गया से तीन और 10 अगस्त को चलेंगी जबकि डाउन 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल आनंद विहार से 04 और 11 अगस्त को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल दानापुर से 3 और 10 अगस्त जबकि डाउन 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल आनंद विहार से 4 और 11 अगस्त को चलेंगी।

गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल मुजफ्फरपुर से 9 अगस्त को जबकि गाड़ी संख्या 05220 स्पेशल आनंद विहार से 3 और 10 अगस्त को चलेंगी। गाड़ी संख्या 03223 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल राजगीर से 15 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को जबकि डाउन में 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल हरिद्वार से 16 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed