फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now Chandauli vegetables will be sent abroad

Chandauli News: अब विदेश भेजी जाएंगी चंदौली की सब्जियां

Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now Chandauli vegetables will be sent abroad
चंदौली। काला चावल और मिर्च के बाद अब चंदौली से सब्जियां निर्यात करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले के किसानों निर्यात मानकों को पूरा करने वाली सब्जियों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्यान विभाग रसायन मुक्त सब्जियों की खेती लिए के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा। इसके बाद एपीडा के सहयोग से सब्जियों को विदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक जिले के किसान मिर्च और काला चावल वाराणसी, गाजीपुर भदोही के निर्यातकों के माध्यम से विदेश भेज रहे हैं। अब जिले के किसान संगठन बनाकर सीधे निर्यात कर सकेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षण के साथ ही शासन से 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र देव दुबे ने बताया कि अभी मिर्च और चावल का निर्यात हो रहा है। आने वाले दिनों में यहां से सब्जियों का भी निर्यात किया जाएगा। माधोपुर इंडो इजराइल तकनीक आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नर्सरी का काम पूरा होने वाला है। इस नर्सरी में अगले साल से रोग मुक्त और उन्नत प्रजाति के सब्जियों के पौधे तैयार कर किसानों को रियायती कीमतों उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को यहां उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय किसान जिन बीजों का प्रयोग कर रहे हैं, उनसे उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा रसायनों का प्रयोग करना पड़ता है। इससे सब्जियों की गुणवत्ता खराब होती है और वे निर्यात के मानकों को पूरा नहीं पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed