फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now book tea, snacks, and Rail Neer at the time of ticket booking itself.

Chandauli News: अब टिकट बुकिंग के समय ही बुक करें चाय, नाश्ता और रेल नीर

Sun, 15 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now book tea, snacks, and Rail Neer at the time of ticket booking itself.
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

राजधानी और वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज पर अब अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रा के दौरान सीट पर चाय, नाश्ता, पानी और भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू हो गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने देश के 25 ट्रेनों में इस सुविधा का प्रयोगात्मक रूप से आरंभ किया है। इनमें पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
वर्तमान में राजधानी और वंदे भारत ट्रेनों में टिकट के साथ ही भोजन का पैसा जुड़ा होता है और यात्रियों को यात्रा के दौरान सीट पर ही भोजन, पानी, चाय और नाश्ता मिल जाता है। अन्य ट्रेनों में पैंट्रीकार की सुविधा है, लेकिन इसमें चाय, नाश्ता और भोजन खरीदना पड़ता है। आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भोजन और पानी की कीमत तय रहती है, बावजूद इसके यात्रियों की शिकायत रहती थी कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की थाली की कीमत अधिक वसूली जाती है। इसके अलावा, रेल नीर की 14 रुपये प्रति लीटर तय कीमत भी कई बार अधिक वसूली जाती रही है।
विज्ञापन

अब आईआरसीटीसी ने एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिए ई-पैंट्री भोजन बुकिंग सुविधा शुरू की है। इसमें भोजन टिकट के किराए में शामिल नहीं होता। ई-पैंट्री एक डिजिटल समाधान है, जिसके माध्यम से पैंट्री वाली चुनिंदा ट्रेनों में यात्रियों द्वारा भोजन पहले से बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेवा से कंफर्म, आरएसी या आंशिक रूप से कंफर्म टिकट वाले यात्री अपने मानक भोजन और रेल नीर का ऑर्डर पहले से कर सकते हैं। पैंट्री कार के कर्मचारी यह सेवा सीधे यात्रियों की सीट पर उपलब्ध कराएंगे। वर्तमान में इस सुविधा का प्रयोग 25 चुनिंदा ट्रेनों में किया जा रहा है और इसके सफल होने पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed