फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to secretaries on closure of community toilets

Chandauli News: सामुदायिक शौचालय बंद होने पर सचिवों को नोटिस

Wed, 05 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Notice to secretaries on closure of community toilets
सकलडीहा। क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बंद होने पर पंचायत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। वॉर रूम से निगरानी के दौरान तीन गांवों में सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर तीन सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर पंचायत विभाग के वॉर रूम से मंगलवार को सामुदायिक शौचालयों की ऑनलाइन निगरानी की गई। इस दौरान टिमिलपुर, कम्हारी और बर्थरा गांवों के सामुदायिक शौचालय बंद मिले। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि इन गांवों में समूहों के आपसी विवाद और केयरटेकरों को समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण शौचालयों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस पर संबंधित सचिवों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट-

सुबह-शाम होगी निगरानी

सामुदायिक शौचालयों पर नजर रखने के लिए पंचायत विभाग ने निगरानी टीम गठित की है। टीम रोज सुबह-शाम गांवों का निरीक्षण करेगी तथा सफाई से संबंधित फोटो वॉर रूम पर अपलोड करेगी। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर केयरटेकर, सफाईकर्मी और ग्राम सचिव की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed