फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice sent to 11 careless princes

डीएम ने 11 लापरवाह प्रधानों को भेजा नोटिस

Wed, 16 Sep 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to 11 careless princes
चंदौली। शौचालय निर्माण में सुस्ती करने वाले प्रधानों के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करने में जुट गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने शौचालय निर्माण व विकास कार्यों को गति नहीं देने वाले जिले के 11 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। उन्होने प्रधानों को पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। साथ ही निर्धारित अवधि के अंदर जवाब नहीं देने वाले प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने योजनाओं-परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। लेकिन जिले की कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को रफ्तार नहीं मिल रही। चकिया ब्लाक के लठियां, बरौझी, फिरोजपुर, नौगढ़ के मलेवर, बसौली, चहनियां के इटवां, खैरूद्दीनपुर, लक्ष्मणगढ़, रानेपुर, शहाबगंज ब्लाक के डूमरी और खोजापुर ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों के शौचालय, सामुदायिक शौचालय समेत अन्य विकास कार्य पिछले काफी दिनों से ठप हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत होती रही है। उच्चाधिकारियों ने बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों के जरिए ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया था। लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया। शासन स्तर से सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। वहीं केंद्र व राज्य वित्त की धनराशि भी मुहैया कराई गई है। इसके बावजूद गांवों में विकास कार्यों में तेजी नहीं आने पर डीएम ने सख्ती किया है। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि जिले के 11 प्रधानों को नोटिस जारी हुई है। उन्हे एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed