{"_id":"6761cafcac858c7c140a96b4","slug":"notice-on-negligence-in-social-audit-chandauli-news-c-189-1-svns1013-124617-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सोशल ऑडिट में लापरवाही बरतने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सोशल ऑडिट में लापरवाही बरतने पर नोटिस
विज्ञापन
इलिया। जन सूचना अधिकारी डॉ. सपना अवस्थी ने गांवों में सोशल ऑडिट में लापरवाही बरतने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी समेत आडिट टीम को नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन साक्ष्य के साथ नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।
शहाबगंज ब्लॉक के अतायस्तगंज, बरहुआ, बनरसिया, बनभीषमपुर ग्राम पंचायत में 9 दिसंबर को सोशल ऑडिट होनी थी। इसके लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकें कराने के बजाय टीम के सदस्यों ने कुछ लोगों को बुलाकर सोशल ऑडिट की औपचारिकता पूरी कर दी।
बनरसिया तथा वनभीषमपुर गांव में पंचायत भवन के ताले तक नहीं खुले और सोशल ऑडिट पूरी कर ली गई। मामला संज्ञान में आने पर जन सूचना अधिकारी डॉ. सपना अवस्थी ने ग्राम पंचायत अधिकारी समेत सोशल ऑडिट टीम को नोटिस जारी कर तीन दिन जवाब मांगा है। इसकी प्रतिलिपि सोशल ऑडिट निदेशक, जिलाधिकारी, सीडीओ और बीडीओ को भेजी है।