फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice issued to the head of Baburi and Jagdish Sarai for not getting proper sanitation system

Chandauli News: सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर बबुरी और जगदीश सराय के प्रधान को नोटिस

Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the head of Baburi and Jagdish Sarai for not getting proper sanitation system
चंदौली। डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर शनिवार को कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कमियां सामने आने के बाद डीपीआरओ ने बबुरी व जगदीश सराय के ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मानक के अनुरूप सफाई कराने का निर्देश भी दिया है।
ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए शासन से धनराशि प्राप्त होने के बावजूद ग्राम पंचायतों में कूड़े और पाॅलिथीन के निपटारे की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। कूड़ा संग्रह केंद्रों का भी संचालन नहीं किया जा रहा था। डीपीआरओ ने बताया कि बबुरी और जगदीश सराय ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए शासन से धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि से कूड़ा संग्रह केंद्रों का संचालन भी किया जाना है, ताकि कचरे और पाॅलिथीन का सही तरीके से निस्तारण हो सके। उन्होंने पिछले दिनों बबुरी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उस दौरान न तो गांव में कूड़ा संग्रह केंद्र सक्रिय मिला और न ही सफाई की समुचित व्यवस्था मिली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गांव में चारो तरफ कूड़े, पाॅलिथीन बिखरे पाए गए। इस पर प्रधान राजकुमारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि हिनौता जगदीश सराय गांव में भी धनराशि प्राप्त होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। गांव में सड़क की तरफ कूड़ा और पाॅलिथीन बिखरे पड़े थे। इस पर ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार पासवान को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed