फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice issued at petrol pump, oil not received from depot, hence machine is closed

Chandauli News: पेट्रोल पंप पर लगाया नोटिस, डिपो से नहीं मिला तेल, इसलिए मशीन है बंद

Fri, 27 Mar 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Notice issued at petrol pump, oil not received from depot, hence machine is closed
बबुरी ​स्थित पेट्रोल पंप परचस्पा पेट्रोल नहीं है नोटिस। संवाद
ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण तेल संकट की अफवाहों के बीच जिले के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। जिले में कही पेट्रोल न होने पर मशीन बंद होने का नोटिस लगाया है तो कही स्टाॅक सीमित है का नोटिस लगा है। कुछ पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं कुछ पंपों पर स्थिति सामान्य है। सकलडीहा क्षेत्र के भोजापुर में एक पेट्रोल पंप पर नोटिस चस्पा है कि “डिपो से तेल न मिलने के कारण मशीन बंद है, पेट्रोल नहीं है इलिया क्षेत्र के सवालसोत स्थित परमहंस फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल खत्म हो चुका है, जबकि डीजल भी दो दिनों से उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

चहनिया के मथेला पंप पर भी दो दिन से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। तियरी गांव के हैप्पी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, लेकिन संचालकों का कहना है कि स्टॉक सीमित है और शाम तक खत्म होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनिया क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लोग एक बार में 1500 से 2000 रुपये तक का पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे स्टॉक पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। हालांकि अलीनगर स्थित एचपी पेट्रोलियम पंप और चकिया तिराहा के भारत पेट्रोलियम पंप पर स्थिति सामान्य है। संचालकों के अनुसार यहां पर्याप्त स्टॉक है और ग्राहकों की भीड़ भी सामान्य है।
बोतल में भी पेट्रोल देने पर रोक है। जिलापूर्ति अधिकारी का कहना है कि जिले के डिपो में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी : इलिया थाना क्षेत्र में सवालसोत पंप पर तेल खत्म होने और हैप्पी फिलिंग स्टेशन पर सीमित स्टॉक के चलते वाहन चालकों को भटकना पड़ रहा है। किसान, व्यापारी और दैनिक आवागमन करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। धीना क्षेत्र में स्थिति सामान्य, बढ़ी मांग : धीना क्षेत्र के कपासिया स्थित मीरा फिलिंग सेंटर पर फिलहाल आपूर्ति सामान्य है। पंप संचालक के अनुसार डीजल 5960 लीटर और पेट्रोल 6066 लीटर उपलब्ध है। हालांकि मांग में वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन अफरा-तफरी जैसी स्थिति नहीं है और ग्राहक सामान्य तरीके से तेल ले रहे हैं।

कहीं बंद पंप, कहीं बढ़ी बिक्री : जनौली के महाबीर रिफिलिंग सेंटर पर तेल खत्म होने से पंप बंद हो गया है। संचालक के अनुसार ऑर्डर दिया जा चुका है, लेकिन आपूर्ति नहीं हो सकी है। वहीं दिग्घी के एस.के. रिफिलिंग सेंटर पर हाल ही में सप्लाई मिलने के बाद पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed