फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice for breach of peace sent in the name of someone who died four years ago.

Chandauli News: चार साल पहले हो चुकी है जिसकी मौत, उसके नाम भेजा शांतिभंग का नोटिस

Mon, 27 May 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Notice for breach of peace sent in the name of someone who died four years ago.
कंदवा। जिले के सैयदराजा पुलिस की कार्यशैली की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को शांतिभंग का नोटिस भेजकर मजिस्ट्रेट के सामने हाजिर होने का हुक्म दिया है, जिसकी करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। एसडीएम कोर्ट से जारी नोटिस मिलने के बाद परिवार और गांव के लोग हैरान हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव में मृत व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है। पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को शांतिभंग में नोटिस भेजा है, जिसका निधन करीब चार साल पहले हो चुका है। जेवरियाबाद गांव के स्व. अरविंद सिंह के घर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में नोटिस भेजकर कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है। नोटिस में 20 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें जनार्दन सिंह, अरविंद सिंह, अभय सिंह, बंश बहादुर सिंह, आकाश सिंह, रोहित सिंह, रतन सिंह, अशोक सिंह, रिक्कू सिंह, मनोज सिंह, काशीनाथ, राजेंद्र केशरी, उपेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र चौरसिया, बीरेंद्र बिंद, शांतनु राम, धर्मेंद्र राम, बबलू चौरसिया, महेंद्र राम और धनंजय कुमार के नाम दर्ज हैं। इनमें अरविंद पुत्र जगदीश की जुलाई 2020 में मौत हो चुकी है। नोटिस मिलने के बाद परिजन ही नहीं, गांव के लोग भी हैरान हैं। सीओ सदर राजेश राय का कहना है कि इसकी जांच कराकर मृतक का नाम सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed