{"_id":"aa49f22478dde465877730f024be3f72","slug":"not-to-come-under-the-influence-of-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बहकावे में न आएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बहकावे में न आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 02 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्यालय स्थित मंगल वाटिका में गुरुवार को
विज्ञापन
आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा
कि भाजपा राज में उद्योगपतियों के अच्छे दिन आ गए हैं।
अब जनता भाजपा का फरेब जान चुकी है। इसलिए उसे भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
इस अवसर पर मिस्त्री ने कहा कि जनता के सहयोग से कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और अच्छा संविधान देने का काम किया। जनता ही इस देश की असली मालिक है।
इसी संविधान ने जनता को मत देने का अधिकार दिया, जो इस देश में सरकार बनाने का अधिकार देता है। यही वजह है कि सभी पार्टी व दलों के नेताओं को वोट के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है।
कहा कि कांग्रेस पंचायत सहित अन्य चुनाव लड़ेगी और अपने आप को निचले स्तर पर मजबूत करेगी। यहां के कार्यकर्ताओं की एकजुटता बेमिसाल है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कहा भाजपा सरकार में जनता की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धोखा देने का काम किया है। ऐसे लोगों से जनता को सतर्क रहना होगा। राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि चंदौली की धरती से उनका लगाव काफी पुराना है। जिले के विकास के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर डा. देवेंद्र दुबे, सतीश बिंद, जयप्रकाश पटेल, सियाराम पाठक, नीरज तिवारी, समर बहादुर सिंह, रामानन्द यादव, सुल्तान खान, नवीन सिंह, आलोक सिह, श्रीराम यादव, आरती सिंह, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने किया।