फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nomination done on vacant posts of Panchayat members

पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर हुआ नामांकन

Mon, 07 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nomination done on vacant posts of Panchayat members
चंदौली। ग्राम पंचायतों में रिक्त सदस्यों के पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया रविवार को आरंभ हो गई। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सदस्य पद के लिए आवेदन करने वालों को काउंटर भीड़ देखने को मिली। हालांकि निर्वाचित प्रधानों ने अपने पाले के लोगों को सदस्य बनाने के लिए ज्यादा रुचि ली। सदर ब्लाक में लगभग चार सौ से अधिक लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ग्राम पंचायत सदस्यों के कई पद रिक्त हैं। खासतौर से ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों का चुनाव लड़ने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते जिले की 268 ग्राम पंचायतों में दो-तिहाई पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ से पांच बजे तक प्रत्याशियों ने सदर ब्लाक पर नामांकन किया। वहीं चहनिया में 304 पदों के सापेक्ष 332 लोगों ने आवेदन किया। इसमें 35 पदों पर निर्विरोध तथा 269 पदों पर चुनाव की संभावना है। हालांकि सोमवार को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शहाबगंज ब्लाक में 226 सदस्यों ने नामांकन फार्म जमा कराया। सात जून को नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। जबकि नियामताबाद ब्लाक मुख्यालय पर 360 पदों के सापेक्ष 200 आवेदन जमा हुए। एडीओ पंचायत संजय शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सात जून को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों की नामांकन वापसी होगी। इसके बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वहीं 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच तथा जरुरी होने पर चुनाव कराया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed