फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   nodal officer's salary stopped

डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी का वेतन रोका

Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
nodal officer's salary stopped
चंदौली। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति निकाय की बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम संजीव सिंह ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अफसर डॉ. सीपी सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिवार नियोजन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण, फुल एएनसी, डिलीवरी, संस्थागत प्रसव आदि महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में खराब प्रगति पर चंदौली, सकलडीहा, शहाबगंज, अर्बन यूनिट चंदौली व नियमताबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारियों, बीपीएम, बीसीपीएम के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश सीएमओ को दिया। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं उनके समुचित इलाज की हिदायत दी। टी बी उन्मूलन कार्यक्रम में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नए मरीजों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराने के साथ ही उनको निर्धारित दवाएं समय से नियमित रूप से खिलाने का निर्देश जिला क्षय रोग अधिकारी को दिया। बैठक में संस्थागत प्रसव की स्थिति लक्ष्य के सापेक्ष संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के कंप्यूटर आपरेटर की लापरवाही पर कार्य में सुधार नहीं लाने पर सेवा से बर्खास्त करने की चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डॉ. वाईके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed