फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No water was found in the new borehole, household handpumps have stopped working, and supply via the pipeline has also stalled.

Chandauli News: नई बोरिंग से पानी मिला नहीं, घरों में लगे हैंडपंप बंद, पाइप लाइन से भी आपूर्ति ठप

Sat, 04 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
No water was found in the new borehole, household handpumps have stopped working, and supply via the pipeline has also stalled.
पीडीडीयू नगर के ओड़वार में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खुदाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : samvad
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर एक के ओड़वार मुहल्ले में हर घर जल नल योजना के तहत नई बोरिंग लोगों के लिए आफत बन गई है।
विज्ञापन

बोरिंग से पानी तो मिला नहीं, उल्टा आसपास के सौ से ज्यादा घरों में लगे हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया। वहीं, पुरानी पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। टैंकर से जलापूर्ति शुरू की गई है लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नगर एक चतुर्भुजपुर के छिड़े और ओड़वार में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ओड़वार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास के जलापूर्ति न होने से लोग हैंडपंपों पर आश्रित हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हर घर जल नल योजना के तहत क्षेत्र में दो स्थानों पर बोरिंग की गई है। बोरिंग होते ही आसपास के घरों में हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। ऐसे में सौ से ज्यादा घरों में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। लोगों की शिकायत पर पिछले 20 दिनों में 10 बार पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई लेकिन हर बार पानी की आपूर्ति शुरू होते ही पाइप फट जाता है। इससे लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed