फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No slaughterhouse yet cattle being cut

लाइसेंस न बूचड़खाने फिर भी अवैध तरीके से काटे जा रहे मवेशी

Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
No slaughterhouse yet cattle being cut
पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार ने मानकों के विपरीत चल रहे बूचड़खानों को बंद कर दिया है। वहीं वहां मवेशियों को काटने दिए जाने वाले लाइसेंस नियमों में सख्ती भी कर दी गई है। इसके चलते नगर सहित जिले में पशुओं के काटने के लिए न तो किसी के पास लाइसेंस हैं और न ही कोई बूचड़खाना। इसके बाद भी नगर सहित आसपास के इलाकों में अवैध तरीके से पशुओं को काटा जा रहा है। चार दिन पहले मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल स्थित गली में भैंस काटने के आरोप में तीन लोग पकड़े जा गये थे।
विज्ञापन

जिले में नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में एक बूचड़खाना संचालित होता था। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद उसे बंद कर दिया गया। जबकि जिले में अन्य कहीं भी बूचड़खाना नहीं है। भैंस का मांस बेचने के कारोबार से जुड़े लोग गुपचुप तरीके से पुलिस की नाक के नीचे इस कार्य में लिप्त हैं। इसमें पड़ाव, दुलहीपुर, कसाब महाल सहित कई स्थान है। यहां इसका काफी बड़ा कारोबार हो रहा है। मगर स्थानीय पुलिस की उदासीनता से सब कुछ चल रहा है और पुलिस अनजान बनी हुई है। इन क्षेत्रों में जिले के विभिन्न स्थानों से पड़वा की सप्लाई होती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की मिलीभगत से जिलेभर के विभिन्न गांवों से पड़वा आसानी से इन क्षेत्रों में पहुंच जाता है। स्थानीय पुलिस कभी-कभी कार्रवाई करती है इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

अवैध तरीके से भैंस काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। यदि किसी की संलिप्तता सामन आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेमंत कुटियाल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed