फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No longer afford to ignore

अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

Sun, 25 Sep 2016 01:16 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 25 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
No longer afford to ignore
जुलूस निकाल नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : chandauli
मांगों के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अब वह अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेेंगे। शनिवार को बरसात के बावजूद पानी में भींगते हुए उन्होंने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी के बीच अपनी हक की आवाज बुलंद की। उधर, एमएलसी केदारनाथ सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनहें हर संभव मदद भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में केदारनाथ सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज है। मानदेय सहित राज्य कर्मचारी की सुविधाएं उन्हें मिलनी चाहिए। भाजपा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा  कि रविवार को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार  करेंगी। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही  हैं। सरकार योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी तो आंगनबाड़ी को दे रही है,  लेकिन उसके अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उचित पारिश्रमिक देने में कदम पीछे खींच ले रही है। सरकार का यह रवैया पूरी तरह से अनुचित है।
विज्ञापन


कहा कि सरकार को  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लगन व परिश्रम को देखते हुए उचित मानदेय देना चाहिए। इसके अतिरिक्त सरकार उन्हें स्थायी करते हुए  सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं सरकार को कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को मानदेय  सहित अपनी अन्य मांगों से अवगत कराया गया है, लेकिन आश्वासन के सिवाय  सरकारों ने अब तक कुछ नहीं किया। अब यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सरिता, अनीता, कलावती के साथ काफी संख्या में लोग  उपस्थित रहे। संचालन सुषमा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed