{"_id":"f36425b9e941c6d41fea51fe6c74a636","slug":"no-electricity-was-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बिजली बीती पूरी रात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बिजली बीती पूरी रात
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर तीन, नेहरू नगर स्थित कलेक्ट्रेट के बाहर लगा 400 केवीए
विज्ञापन
का ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम जल गया। इससे डीएम व एसपी कार्यालय समेत
पूरे वार्ड की बिजली गुल हो गई।
साथ ही तीन हजार की आबादी भी प्रभावित रही। आपूर्ति ठप होने के कारण मंगलवार को कार्यालय में कार्य के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। जबकि गर्मी और उमस से वार्डवासियों का हाल बेहाल रहा। लोगों का कहना है कि गर्मी आते ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो जाती है।
जन समस्या को देखते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदला जाए।
गौरतलब है कि डीएम कार्यालय के समीप लगे ट्रांसफार्मर से हाइवे के उत्तरी ओर स्थित वार्ड नंबर तीन में विद्युत आपूर्ति की जाती है।
उक्त वार्ड में डीएम, एडीएम व एसपी कार्यालय, सदर कोतवाली, बेसिक शिक्षा विभाग, मुंसिफ कटरा स्थित आधा दर्जन सरकारी कार्यालय समेत कई निजी अस्पताल मौजूद हैं। सोमवार की शाम बिजली आपूर्ति शुरू होने के कुछ देर बाद ही कलेक्ट्रेट के बाहर लगा ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया।
इससे वार्ड की बिजली गुल हो गई। तेज उमस व गर्मी के कारण वार्डवासी पूरी रात परेशान रहे। स्थिति यह थी कि गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक जागते रहे। मंगलवार को दो दिनों की छुट्टी के बाद कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण परेशानी हुई।
कार्यालय में जनरेटर चलाया गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से बेहाल वार्डवासियों ने तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। उधर एक्सईएन एके सिंह का कहना है कि बुधवार तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।