फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine women received carts, only four started businesses.

Chandauli News: नौ महिलाओं को मिले ठेले, सिर्फ चार ने शुरू किया कारोबार

Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nine women received carts, only four started businesses.
पीडीडीयू नगर ​स्थित काली मंदिर के पास शोपीस पड़ा ठेला। संवाद
पीडीडीयू नगर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ठेला देने की योजना लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख रही है। नगर पालिका ने नौ महिलाओं को ठेले उपलब्ध कराए थे, लेकिन सिर्फ चार लाभार्थी इनका उपयोग कर रही हैं। बाकी ठेले नए काली मंदिर के पास कबाड़ की तरह पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी के दिन नौ महिलाओं को ठेलों का निशुल्क आवंटन किया गया था। योजना का उद्देश्य था कि महिलाएं ठेले पर सामान बेचकर आत्मनिर्भर बन सकें। पांच महीने के बाद भी केवल चार लाभार्थियों ने इन्हें रोजगार का माध्यम बनाया है।
विज्ञापन

पांच लाभार्थियों ने ठेलों पर किसी प्रकार का कारोबार शुरू नहीं किया। ये ठेले नए काली मंदिर के पास खड़े हैं और बारिश से भीगकर खराब हो रहे हैं। नगर के राजेश, सुरेश, बंटी, सुमित, रंजन आदि का कहना है कि नगर पालिका को इनका उपयोग हो सके, इसकी निगरानी करनी चाहिए। जिन्होंने रोजगार शुरू नहीं किया, उनसे ठेला वापस लेकर जरूरतमंद महिलाओं को दे देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed