फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nikhil won the five thousand meter race

Chandauli News: पांच हजार मीटर की दौड़ में निखिल ने मारी बाजी

Sat, 09 Mar 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nikhil won the five thousand meter race
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन शुक्रवार को हुआ। समारोह के दूसरे दिन दौड़, जेवलिन थ्रो, कबड्डी, रिले रेस और रस्साकशी सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेल का भी बहुत महत्व है। वहीं समारोह की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुभाष राम ने समागम भाषण में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। इसके पूर्व हुई 400 मीटर दौड़ के बालक ग्रुप में दिव्यांशु यादव प्रथम व अक्षय कुमार द्वितीय, गर्ल्स ग्रुप में सोनी गोंड प्रथम व अनुराधा दूसरे स्थान पर रहीं। पांच हजार मीटर की दौड़ में निखिल तिवारी ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर मन्नू यादव रहे। वहीं जेवलिन थ्रो के बालक ग्रुप में 47 मीटर दूर भाला फेंककर प्रदीप गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 मीटर दूर भाला फेंकने वाले प्रदीप यादव दूसरे स्थान पर रहे। बालक कबड्डी में बीए तृतीय सेमेस्टर व गर्ल्स ग्रुप में बीए प्रथम सेमेस्टर की टीम विजेता रही। रस्साकशी के बालक ग्रुप में बीए तृतीय सेमेस्टर की टीम विजेता रही। वहीं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के छात्रा वर्ग में सोनी गोंड व छात्र वर्ग में अविनाश यादव चैंपियन रहे। इस मौके पर अन्नू सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. सत्य प्रकाश, सुशील कश्यप, संजीव मौर्या, सुनील आदि रहे। संचालन सचिव डॉ. नौशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed