Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NIA raids two places including travel agency operator

Chandauli News: ट्रेवल एजेंसी संचालक समेत दो स्थानों पर एनआईए का छापा

Thu, 12 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
NIA raids two places including travel agency operator
भदोही। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से रिश्ते के आरोप में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की लखनऊ व बिहार की दो टीमों ने मर्यादपट्टी, मामदेवपुर व काजीपुर में दबिश दी। मर्यादपट्टी, मामदेवपुर में ट्रेवल एजेंसी संचालक मौलाना सोहैब आलम नदवी से घंटों पूछताछ की। उनके यहां से धार्मिक पुस्तिका, मोबाइल व रसीद बरामद कर ले गई।
विज्ञापन



राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम कोतवाली पुलिस के साथ सुबह 5.30 बजे के करीब भदोही कोतवाली के मर्यादपट्टी मामदेवपुर गांव में पहुंची। ट्रेवल एजेंसी संचालक मौलाना सोहैब आलम नदवी के घर पर पुलिस ने लगभग चार घंटे तक उससे पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान घर से दो धार्मिक पत्रिकाएं, दो सिम वाला एक मोबाइल फोन और एक रसीद बरामद कर उसे अपने साथ ले गई। ॉ
विज्ञापन

शोएब आलम ने बताया कि जब टीम पहुंची तो वह सोए हुए थे। उनके बेटे ने दरवाजा खोला। पुलिस के साथ पहुंची टीम ने उनसे पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी लेने की बात कही। शोएब के अनुसार टीम ने उनसे गाइडेंस पब्लिकेशन के डॉ. ख्वाजा के बारे में पूछा। मैंने बताया कि उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उनसे मदरसे में सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। उनसे बातचीत होती है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल कटेंट के अलावा व लैपटॉप इत्यादि चेक किया। टीम ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया। वहदत नाम की दो पत्रिकाएं और ताहा ट्रस्ट की रसीद लेकर गए हैं। इसमें 2018 के बाद चंदे की कोई रसीद नहीं काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अजीमुल्ला चौराहे पर उनके डाटा हिल ट्रेवल एजेंसी में भी जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम काजीपुर में भी एक व्यक्ति के यहां दबिश दी। बताया कि जिस व्यक्ति की टीम को तलाश थी। वह लखनऊ में नौकरी करता है। आवश्यक पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि जांच एजेंसी को जो भी सूचना मिली थी। उसी आधार पर जांच करने पहुंची थी। जिले की पुलिस ने उनका सहयोग किया है। टीम ने क्या कार्रवाई की और क्यों की, इसको राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर गोपनीय रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed