फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Newborn died due to mother's milk feeding, you should also be alert

Chandauli News: मां का दूध पिलाने से हुई थी नवजात की मौत, आप भी रहे सतर्क

Tue, 30 Jul 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Newborn died due to mother's milk feeding, you should also be alert
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के एनआईसीयू में 13 जुलाई को सुंडेहरा गांव निवासी रामबाबू के नवजात बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया था। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि मां का दूध पिलाने के बाद नवजात को सीधे सुला दिया गया। इससे दूध नवजात के फेफड़ों में चला गया और उसकी मौत हो गई। यह चौंकाने वाला तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया अगर इस तरह की लापरवाही कोई करता है, तो नवजात को परेशानी हो सकती है। मां अपने नवजात को स्तनपान कराने के बाद उसे कंधे से चिपकाकर उसकी पीठ पर थपकी जरूर दी। दूध पिलाने के बाद तत्काल बच्चे को लिटाना नहीं चाहिए। ऐसे में बच्चों की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्तनपान कराते समय विशेष सावधानी बरतनी की अपील की है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मां को स्तनपान की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह बच्चे के लिए फायदेमंद होता है। मां के स्तन का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बच्चों को बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। कहा कि दूध पिलाने के बाद बच्चों को चिपकाकर पीठ पर थपकी अवश्य देनी चाहिए। तत्काल उसे सुलाना नही चाहिए। जिससे दूध बच्चों के फेफड़ों में न जाए। अगर दूध फेफड़ों में चला जाता है तो बच्चे को परेशानी बढ़ जाती है और उसकी जान जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सा के सलाह से ही उसका उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed