फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New Year welcomed with excitement and enthusiasm

Chandauli News: उत्साह और उमंग के साथ किया नव वर्ष का स्वागत

Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
New Year welcomed with excitement and enthusiasm
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष का स्वागत लोगों ने सोमवार को जोश, जुनून, मस्ती और उल्लास के साथ किया। सबसे अधिक उत्साह युवाओं में दिखा। सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग देवालयों में पहुंचे और दर्शन पूजन कर परिवार, समाज और देश दुनिया के बेहतरी की कामना की। इसके बाद परिवार वालों के साथ पिकनिक स्पाटों पर पहुंच कर मस्ती की। नव वर्ष वर्ष के पहले दिन होटल रेस्त्रां, पार्क आदि भरे रहे।
विज्ञापन

नए वर्ष के आगमन की खुमारी तो रविवार से ही शुरू हाे गई थी। आधी रात तक आतिशबाजी, डांस करने के बाद लोग सोए तो सोमवार की अलसायी आंखों के बीच नींद खुली। मौसम ने अलग करवट बदली थी और सुबह कोहरे में लिपटी हुई। शीतलहरी भी चलती रही। बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई। एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके बाद स्नान ध्यान कर लोग देव मंदिरों पर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित याज्ञेश्वर मंदिर, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार, आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

इसी तरह सकलडीहा के कालेश्वरनाथ मंदिर, चकिया के जागेश्वरनाथ धाम सहित प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों ने पहुंच कर दर्शन पूजन किया। वहीं नगर के सुभाष पार्क, पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन, कटेसर में गंगा तट पर लोग देर शाम तक मस्ती करते रहे। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय पर बुजुर्गों ने बाटी चोखा तैयार किया और इसका आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकिया /शिकारगंज। नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए सोमवार को पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्पॉटों पर सैलानी उमड़े। चंदौली के अलावा वाराणसी, बिहार के सैलानियों की बड़ी संख्या वन क्षेत्र में पहुंची। यहां जमकर धमाल मचाने के साथ पिकनिक का आनंद उठाया। वन क्षेत्र में स्थित राजदारी देवदरी, औरवाटाड जलप्रपात, लतीफशाह वीयर, मूसाखाड बांध, छानपातर पर सैलानी पहुंचे। इस दौरान यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।

नव वर्ष मनाने के लिए सोमवार को कोहरे और सर्द हवाओं के बीच सैलानियों का समूह वन क्षेत्र की ओर जाता दिखाई दिया। जागेश्वरनाथ धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण वहां मेले जैसा दृश्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed