फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence: Two Kovid positive people of Bihar told of Naugarh

लापरवाही: बिहार के दो कोविड पॉजिटिव लोगों को नौगढ़ का बताया

Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Two Kovid positive people of Bihar told of Naugarh
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चंदौली में रविवार कुल चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उनमे दो नियामताबाद और दो नौगढ़ के बताए गए। इस खबर के वायरल होने के बाद नौगढ़ के लोगों ने हड़कंप मच गया। नौगढ़ पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है। पहली और दूसरी लहर में यहां काफी कम मरीज थे। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई कि इस बार पहले ही नौगढ़ के मरीज कैसे मिल गए।
विज्ञापन

लोगों के जानकारी करने पर पता चला कि यह स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है। दरअसल नौगढ़ के बताए जा रहे कोविड पॉजिटिव बिहार के हैं और उनकी जांच भी पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में हुई है। उनके पते में तो बिहार लिखा है पर ब्लॉक में नौगढ़ लिख दिया गया है। इसकी कटिंग भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोग नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल को फोन करने लगे। सीएचसी अधीक्षक गोल मटोल जवाब देते रहे। नौगढ़ के लोग काफी चिंतिंत थे। हमारी बातचीत में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वी.पी. द्विवेदी ने बताया कि यह चूक हुई है। दरअसल बिहार से आए दो लोगों की कोविड जांच पीडीडीयू नगर में हुई थी। जहां उन्होंने पते में बिहार और ब्लॉक में नौगढ़ लिखा दिया। जिसकी वजह से यह गड़बड़ी हुई। सीएमओ की बात संभवत: सत्य हो पर सवाल यह भी उठता है कि कोविड पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट और उनका डेटा संचयन में स्वास्थ्य विभाग इतना लापरवाह क्यों है। जब पते में बिहार लिखा गया तो ब्लॉक में नौगढ़ का नाम दर्ज करते हुए स्वास्थ्यकर्मी को क्या नहीं समझ आया कि बिहार नौगढ़ में नहीं है। बिहार राज्य है और नौगढ़ ब्लॉक। ऐसे में एक ब्लॉक में राज्य कैसे हो सकता है। कोविड के डिटेल में पते की जगह गांव या वॉर्ड का नाम लिखते हैं। जब वहां बिहार दर्ज किया गया तभी स्वास्थ्यकर्मी को सुधार लेना था। पर लापरवाही वहीं नहीं रूकी और रविवार की शाम सूचना विभाग की विज्ञप्ति में यह जारी कर दिया गया कि चंदौली के नौगढ़ में दो समेत जिले में चार मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed