फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence is not tolerated in online classes

ऑनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed, 04 Aug 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Negligence is not tolerated in online classes
शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की बैठक बुधवार को केवीके सभागार में हुई। इसमें सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) अवध किशोर सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति तथा ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन पर जोर दिया। साथ ही अफसरों को मानिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। आपरेशन कायाकल्प, एमडीएम, मिशन प्रेरणा, कोर्ट केस तथा कोविड प्रबंधन है। ऐसे में अफसर इन योजनाओं के प्रगति को लेकर गंभीर रहे। कहा कि बच्चों के अभिभावकों के खाते में कन्वर्जन कास्ट और एमडीएम का खाद्यान्न वितरण की मानिटरिंग जरुर करें। ताकि बच्चों को उनका अधिकार मिल सकें। कहा कि स्कूलों के भवनों की मरम्मत और रंग रोगन कराने के लिए ग्राम प्रधानों और ब्लाक के अधिकारियों से समन्वय बनाए। उन्होंने स्कूलों पर शिक्षकों के उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। चेताया कि अफसरों के मानिटरिंग के चलते शिक्षकों की उपस्थिति जांच जरुरी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, बीईओ विजय यादव, राकेश सिंह, नीरज सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed