फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Neelam won silver in Youth National Boxing Championship

यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशीप में नीलम ने जीता सिल्वर

Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Neelam won silver in Youth National Boxing Championship
पीडीडीयू नगर। हरियाणा प्रांत के सोनीपत में 18 से 23 जुलाई के बीच संपन्न यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन (नंद बॉक्सिंग एकेडमी) की बॉक्सर नीलम सिंह चौहान ने रजत पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। रविवार को चैंपियन के लौटने पर यू सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क में साथी खिलाड़ियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नीलम को अंगवस्त्र शॉल, टीशर्ट के साथ तीन हजार रुपये पुरस्कार के रुप में प्रदान किया। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव और राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर नीलम के कोच कुमार नंदजी ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 26 सदस्य टीमों ने भाग लिया था। इसमें नीलम ने रजत पदक प्राप्त किया है। बधाई देने वालों में प्रो. अनिल मिश्रा के साथ कोषाध्यक्ष हसन जैदी, कृष्णमोहन गुप्ता, विकास राज, इलियास अहमद, संजय चौहान, प्रताप, रोहित, हैप्पी, जया, पिहू, आदिति, आदित्य, पलक्षा, पीयूष, ओम, सोनू पाल, नितेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed