फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NDRPF discovered the dead body of the teenager

एनडीआरपीएफ ने खोज निकाला किशोर का शव

Mon, 13 Sep 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
NDRPF discovered the dead body of the teenager
मुगलसराय कोतवाली के कुंडा खुर्द गांव में गंगा स्नान करने के दौरान डूबे किशोर का शव सोमवार की सुबह एनडीआरएफ ने खोज निकाला। पीडीडीयू नगर के पराहुपुर निवासी किशोर रविवार की दोपहर साथियों संग गंगा स्नान के दौरान डूब गया था। शव मिलने के बाद किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। पीडीडीयू नगर के विकास नगर पराहूपुर निवासी बिट्टू शर्मा (14) अपने दादा शंकर शर्मा के पास रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता जितेन्द्र शर्मा कुदरा बिहार में रहते हैं। वहां वे मैकेनिक का काम करते हैं। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे बिट्टू अपनी मां को बाइक से बाइपास पर छोड़ने गया था। उसकी मां शीला देवी चेनारी कुदरा बिहार अपने मायके जा रही थी। मां को बस पर बैठाकर वह वापस आया। इसके बाद अपने तीन चार साथियों के साथ कुंडा खुर्द चला गया। दोपहर में एक बजे गंगा किनारे बाइक खड़ी की और कपड़े उतार कर गंगा में नहाने के लिए उतर पड़े। बिट्टू गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी डर गए और शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बरामद कपड़ा बिट्टू का बताया। इसके बाद किशोर की तलाश शुरू हुई। बाद में पुलिस ने बलुआ से गोताखोरों को बुलाया लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को सपा नेता संतोष यादव और सभासद विनय यादव डब्बू के शिकायत के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ ने शव को खोज निकाला। शव को देखकर किशोर के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed