फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NDRF took out the body of an innocent child drowned in a well on the third day.

Chandauli News: एनडीआरएफ ने तीसरे दिन निकाला कुएं में डूबे मासूम का शव

Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
NDRF took out the body of an innocent child drowned in a well on the third day.
कमालपुर। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव स्थित सिवान के कुएं से 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को तीसरे दिन मासूम के शव को ढूंढ़ निकाला। पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी 35 वर्षीय आशुतोष सिंह ने सोमवार की दोपहर खाना मांगने पर अपने पांच वर्षीय पुत्र अपरबल को दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया था। ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल गए पर अस्पताल से आशुतोष अपने पुत्र को फिर गांव लाया और ग्रामीणों के अनुसार उसे गोद में लेकर कुएं में कूद गया था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पुलिस ने उसका शव तो निकाल लिया लेकिन बालक का शव नहीं मिल पाया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भी शव को नहीं निकाला जा सका था। बुधवार को मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक और इंद्रदेव कुमार निरीक्षण में 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की 20 सदस्यीय टीम कुएं पर सुबह 9.30 बजे पहुंची। टीम के सदस्य सबमर्सिबल पंप और मोटर से कुएं का पानी निकलवाकर कुएं में उतरे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वे दोपहर के तीन बजे के लगभग कुएं में फिर उतरे पर सफलता नहीं मिली क्योंकि कुएं में पानी का रिसाव अधिक था। इसके बाद पंप को और नीचे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कुएं में पानी तीन फीट के करीब रहा तो टीम तीसरी बार शाम के साढ़े पांच बजे कुएं में उतरी। इस बार मासूम का शव उनके हाथ लगा। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह ने विभागीय औपचारिकता पूरी कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, ब्लाॅक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, ग्राम प्रधान विशुनपुरकला सुनील सिंह चुलबुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed