फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NDRF begins search for submerged Ganges

एनडीआरएफ ने गंगा डूबे हुए लोगों की खोज शुरू की

Sun, 01 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
NDRF begins search for submerged Ganges
पीडीडीयू नगर। धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव के पास गंगा में नाव पलटने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंच गए। हालात का जायजा लेने के बाद डीएम ने तत्काल वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया। इसके बाद पहुंची एनडीआरएफ के जवानों और गोताखोरों ने गंगा में लापता लोगों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया है। जब तक लापता लोगों की तलाश नहीं हो जाती तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा। इसके लिए जो भी जरूरी कदम होंगे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी के अलावा एएसपी प्रेमचंद्र और चार थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। शाम करीब साढ़े छह बजे हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों और गोताखोरों ने देर रात तक लापता लोगों की खोजबीन की मगर सफलता नहीं मिल पाई थी। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed