फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naurangabad won the final cricket match by defeating Phuli

Chandauli News: फुल्ली को हराकर नौरंगाबाद ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच

Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Naurangabad won the final cricket match by defeating Phuli
कमालपुर। नौरंगाबाद में चल रही रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की रात खेला गया। नौरंगाबाद की टीम ने फुल्ली की टीम को आठ विकेट से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रथम आने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 10 हजार द्वितीय आने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। टॉस जीतकर नौरंगाबाद की टीम ने 10 ओवर के मैच में क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फुल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में 45 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौरंगाबाद की टीम को जीत के लिए नाकों चने चबाने पड़े। टीम ने 10वें ओवर के तीन गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत दर्ज कराई। सोनू खान, जुनैद, अयाज, अरमान, अयान, आसिफ, सोहेल, जावेद, शाहिद परवेज, राशिद, प्रकाश यादव्र रविकांत यादव, राहुल राजभर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed