फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Narrated to Mulayam and Akhilesh the agony of Karthik's harassment

मुलायम और अखिलेश को सुनाई कार्तिक के उत्पीड़न की व्यथा

Thu, 02 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Narrated to Mulayam and Akhilesh the agony of Karthik's harassment
चंदौली। जिले के कुछ युवाओं ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। लोगों ने चकिया के युवा कार्तिक पांडेय और शहीदगांव के रोहित तिवारी के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले को सदन में उठाने की मांग की। पत्रक देने के साथ युवाओं को न्याय देने की गुहार लगाई। युवाओं ने बताया कि समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाने की कार्तिक और रोहित ने पहल की थी। लेकिन उनपर शासन सत्ता की हनक दिखाते हुए एससी/एसटी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि पुलिस ने भी सत्ता पक्ष के विधायक के दबाव के चलते मुकदमा दर्ज करने के पहले ही कार्तिक को गिरफ्तार कर ली और पूरे दिन थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मामले को सदन में रखा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अवनीश तिवारी, सुजीत कुमार, रविशंकर मिश्रा, हिमांशु पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed