फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Narayanpur and Bhupouli pump canals are not working due to low water in Ganga

Chandauli News: गंगा में पानी कम होने से नहीं चल पा रहे नरायनपुर और भूपौली पंप कैनाल

Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Narayanpur and Bhupouli pump canals are not working due to low water in Ganga
चंदौली। गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक 60 मीटर से कम होने के कारण नरायनपुर और भूपौली पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। इन दोनों पंप कैनाल से जिले के 80 फीसदी खेतों की सिंचाई होती है। पंप कैनाल नहीं चलने से दो लाख से ज्यादा किसानों को नर्सरी डालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर शनिवार को 59.85 मीटर पर था। हालांकि इसमें बढ़ोत्तरी हो रही थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिन के अंदर जलस्तर मानक के अनुरूप हो जाएगा। इसके बाद पंप कैनाल चला दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग (मूसाखाड़) के अधिशासी अभियंता आदेश मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों के अनुसार, नरायनपुर पंप कैनाल का संचालन तभी संभव है, जब गंगा का जलस्तर 60 मीटर से अधिक हो, लेकिन अभी गंगा का जलस्तर 59.85 मीटर पर है। वहीं भूपौली पंप कैनाल के लिए यह मानक 57 मीटर से ज्यादा निर्धारित है। वर्तमान में इन दोनों पंप कैनाल पर जलस्तर मानक के अनुरूप नहीं है। इसके चलते कैनाल में पानी छोड़ पाना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। अधिशासी अभियंता ने किसानों से अनुरोध किया कि स्थिति की गंभीरता को समझें और संयम बनाए रखें। जैसे ही गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी और निर्धारित मानक तक पहुंचेगा, दोनों पंप कैनाल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे सिंचाई कार्य सुचारु रूप से हो सकेगा। इसके लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग दोनों निगरानी कर रहे हैं। पंप कैनाल चालू करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed