फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Narauli's young man dies after being hit by a train

ट्रेन से कटकर नरौली के युवक की मौत

Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Narauli's young man dies after being hit by a train
धानापुर। थाना क्षेत्र के नरौली गांव के एक युवक की मंगलवार की भोर में सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंचे लोगों ने शव देखकर मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नरौली गांव निवासी रामबिलास यादव (36) के घर में पारिवारिक कलह चल रहा था। परिजनों का कहना है कि इससे नाराज होकर उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों ने शव के पास पड़े मोबाइल में नंबर खोजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रामबिलास के रूप में की। वहीं सूचना पर पहुंची सकलड़ीहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक गांव निवासी काशीनाथ यादव का एकलौता पुत्र था। वह सोमवार की रात से घर वापस नहीं लौटा था। दूसरे दिन भोर में जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे स्तब्ध रह गए। पुत्र रामबिलास के इस तरह के कदम पर पूरा परिवार सदमें में है। मां व पत्नी सहित पुत्रियों व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों के मुताबिक मृतक रामबिलास अपनी बाईक से रेलवे ट्रैक तक पहुंचा था। मृतक को दो पुत्रियां व एक पुत्र है। इस संबंध में सकलडीहा सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के ट्रेन से कटने की बात सामने आई है। मामले में कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed