फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   name of people missing from voter list

वोटर लिस्ट से गायब हुआ 200 लोगों का नाम, नहीं कर सके मतदान

Tue, 08 Mar 2022 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
name of people missing from voter list
वोटर लिस्ट से गायब हुआ लोगों का नाम, नहीं कर सके मतदान
विज्ञापन

-नाराज मतदाताओं ने किया प्रदर्शन,
सचित्र- 20
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। निर्वाचन आयोग के लाख निर्देश के बाद भी जिला प्रशासन की सुस्ती के कारण कई मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए। कई स्थानों पर मतदान से वंचित मतदाताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन भी किया। मतदान कराने में जुटे अधिकारी नाराज मतदाताओं की मान-मुनौव्वल करते रहे। अंत में कई मतदाता बिना मतदान किए निराश लौट गए।
मुगलसराय विधानसभा के कूढ़ेखुर्द गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत एक ही बिरादरी के करीब दो सौ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया। ग्रामीण जब मतदान करने पहुंचे तो वोटर लिस्ट से नाम गायब था। उनका कहना था कि इससे पहले वे विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं। वहीं इस चुनाव में उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्राम प्रधान रेनू देवी ने बताया कि गांव में करीब एक हजार मतदाता हैं। वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण केवल छह सौ मत ही पड़ सके हैं।
विज्ञापन

इनसेट----
नाम कटने से दिखी मायूसी
ताराजीवपुर। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर वोटरों में मायूसी दिखी। लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं ने वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायत की। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट में नाम घटाने व बढ़ाने का क्रम पिछले छह महीनों से चल रहा था लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र के बहुत से वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
सुरक्षाकर्मियों ने नाम खोजकर कराया मतदान
इलिया। स्थानीय कस्बा के बूथ संख्या 158 व 159 पर बीएलओ जयप्रकाश द्वारा मतदाता पर्ची न मिलने के कारण बूथ पर पहुंचे दिलीप गुप्ता, मुन्नी, पिंटू चौहान व विशाल गुप्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बीएलओ ने जानबूझकर एक पार्टी को वोट करने वाले को ही मतदाता पर्ची दी है। हंगामे के कुछ देर बाद बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उनका नाम खोजकर मतदाताओं को समझाकर उनका मतदान कराया। मतदान के दौरान चुनाव अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा क्षेत्र बूथों का चक्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
संपादन- धनंजय
बाइट- 1895
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed