फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nagina MP Chandrashekhar Azad was stopped by Chandauli police on the highway for three and a quarter hours

Chandauli News: नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को चंदौली पुलिस ने हाईवे पर सवा तीन घंटे रोका

Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nagina MP Chandrashekhar Azad was stopped by Chandauli police on the highway for three and a quarter hours
सैयदराजा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को बिहार और उत्तर प्रदेश के बार्डर पर सैयदराजा में चंदौली पुलिस ने रोक लिया। एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित दो थाने की फोर्स हाईवे पर मौजूद रही। चंद्रशेखर बिहार के कैमूर में आयोजित एक कार्यक्रम से कार से लखनऊ जा रहे थे। सैयदराजा में हाईवे पर उनकी कार रोक दी गई। करीब सवा तीन घंटे बाद उनको जाने दिया गया।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को बिहार राज्य के कैमूर जिले के कुड़ारी गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे नेशनल हाईवे से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सैयदराजा में पहले से मौजूद चंदौली पुलिस ने उनके कार को रोक दिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, एएसपी विनय कुमार सिंह समेत 2 सीओ और कई थानों की फोर्स वहां मौजूद रही। करीब दो घंटे तक वे बार-बार पूछते रहे कि उन्हें क्यों रोका गया है। आरोप था कि किसी अधिकारी ने कोई कारण नहीं बताया। बाद में शाम करीब सवा छह बजे उनको जाने दिया गया। इस संबंध में एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि लखनऊ में सोमवार को उनका कार्यक्रम था। उसको लेकर कानून व्यवस्था न बिगड़े, इस वजह से उन्हें रोका गया था। करीब सवा तीन घंटे बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन

चंदौली बार्डर पर रोके जाने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि उन्हें यहां क्यो रोका गया। पूछने पर अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ की तरफ जा रहे थे, लेकिन बिना कारण बताए और बगैर नोटिस के भारी फोर्स लगाकर रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में गुंडागर्दी बढ़ गई है। किसी को कहीं भी रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिसे जितना दबाओगे वह उतना बढ़ जाएगा। इस बार दबाया गया तो आजाद समाज पार्टी का एक सांसद बना। और दबाओगे तो 2027 में इतने विधायक बनेंगे की गिनती कम पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed