फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naga Baba's birthdaycelibrated

नागा बाबा का जन्मदिन मनाया

Sat, 02 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 02 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Naga Baba's birthdaycelibrated
क्षेत्र के कसबढ़ डेहरियाडीह गांव स्थित मां दुर्गा बालिका इंटर कालेज केे
विज्ञापन
प्रांगण में शुक्रवार को नागा बाबा कमौली वाले का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरगुजा स्टेट के महाराजा त्रिभुनेश्वर शरण सिंह जुदेव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, लोकगीत और शास्त्रीय संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया। 


कसवढ़ डेहरियाडीह पहुंचने पर सरगुजा नरेश का क्षेत्रीय लोगों व विद्यालय परिवार द्वारा गाजेबाजे और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नागा बाबा द्वारा मुख्य अतिथि को पगड़ी और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व काशी से आए 11 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि वे काशी और नागा बाबा दोनों से जुड़े हुए हैं। कहा कि काशी और नागा बाबा दोनों धर्म, वेद, ज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।

कहा कि हमें बच्चियों को शिक्षा और समानता का अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।

 ऐसा करके ही हमारा देश पूर्णरूप से विकास की ओर अग्रसर हो सकता है। अंत में नागा बाबा ने आशीर्वचन दिया। इस दौरान चंद्रमौली मुनि खड़ेश्वरी बाबा, महेश मुनि उदासीन, सतीश सिंह, हरीश सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, विजय जायसवाल, हंसराज सिंह आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed