फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   naaraaj sahakaaree sachivon ne saumpa saamoohik isteepha

नाराज सहकारी सचिवों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा

Thu, 17 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
naaraaj sahakaaree sachivon ne saumpa saamoohik isteepha
नाराज सहकारी सचिवों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन

सहकारिता विभाग पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा एक-एक सचिव को तीन से चार समिति का चार्ज सौंपा गया
चंदौली। सहकारी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज सचिवों ने बुधवार को सदर ब्लाक में बैठक के बाद सामूहिक रूप से एआर कोआपरेटिव को इस्तीफा सौंपा दिया। आरोप लगाया कि सचिवों का जबरिया उत्पीड़न किया जा रहा है। एक-एक सचिव को तीन से चार समिति का चार्ज सौंपा गया है। ऐसे में पाश मशीन से अंगूठा लगाकर उर्वरक बिक्री करा पाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसमें सहकारिता विभाग सहयोग करने की बजाय सचिवों पर मुकदमे लाद रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ से जुड़े सचिवों ने सदर ब्लाक सभागार में बैठक की। जिसमें सचिवों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण एक सचिव के पास तीन से चार समितियों का चार्ज दे दिया गया है। इस कारण कोरोना काल में पॉस मशीन में अंगूठा लगाकर उवर्रक बिक्री करने में कठिनाई हो रही है। इस दौरान परेशानियों के कारण कुछ सचिवों द्वारा भूलवश हुई गलतियों के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। महामंत्री महेंद्र ने कहा कि बीते 11 सितंबर को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कर्मचारियों की कमी एवं कोरोना काल में पॉस मशीन के बिना अंगूठा लगवाये उर्वरक वितरण की अनुमति देने की मांग की गई थी। इसके अलावा सचिवों पर की जा रही कार्यवाही को रोकने का अनुरोध किया गया था लेकिन अभी इन बिंदुओं पर कोई निर्णय नहीं लिया गया अंत में सहकारी सचिवों ने एआर कोआपरेटिव सोमी सिंह को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। इस मौके पर हवलदार पांडेय, राम सिंह, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed