भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजदरी जलप्रपात परिसर में हुई। इसमें पार्टी के संगठन को सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार आम आदमी की समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है।
बैठक में डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है। देश की सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है। इसके कारण आम जनता का विश्वास प्रधानमंत्री पर कायम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और योजनाओं का प्रचार प्रसार बढ़ाने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन्मोन्मुखी है। पार्टी जनता की बुनियादी सुविधाएं दूर करने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने पेश किया। इसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मौर्या ने किया। बैठक में जिला प्रभारी मीना चौबे, चकिया विधायक कैलाश खरवार आचार्य, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, उमाशंकर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।