{"_id":"6ab826f53dc0be04520b1d0d","slug":"meerut-division-is-the-overall-champion-with-13-gold-medals-chandauli-news-c-189-1-chl1002-155224-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 13 स्वर्ण पदकों के साथ मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 13 स्वर्ण पदकों के साथ मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी सौंपते भाजप
सैयदराजा। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी वुशू प्रतियोगिता में 92 अंक प्राप्त कर मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन बना। 34 अंक के साथ विंध्याचल मंडल दूसरे और 31 अंक के साथ वाराणसी मंडल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी मेरठ मंडल पांच स्वर्ण पदक के साथ विजेता रहा। कस्तूरबा, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, आगरा, वाराणसी और लखनऊ ने एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से उपविजेता स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में मेरठ मंडल ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर पहला और प्रयागराज ने एक स्वर्ण के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र राय ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शनिवार को समापन से पहले हुए फाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में मेरठ का दबदबा रहा। अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ मंडल ने कुल पांच स्वर्ण पदक जीते।
अंडर-17 में शिखा ने 45 किग्रा, श्रेया ने 52 किग्रा और ख्याति ने 56 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 में तनु ने 45 किग्रा और मंतशा ने 60 किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रयागराज की शिवानी (48 किग्रा), कानपुर की दिव्यांशी यादव (60 किग्रा), मिर्जापुर की मनोरमा (65 किग्रा), आगरा की अनुष्का (48 किग्रा), वाराणसी की शिवानी यादव (56 किग्रा), कस्तूरबा की साक्षी (52 किग्रा) और लखनऊ की गौरी विश्वकर्मा (70 किग्रा) ने भी अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक वर्ग में मेरठ को आठ स्वर्ण
अंडर-17 बालक वर्ग में मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। शौर्य ने 48 किग्रा, कार्तिक ने 52 किग्रा, मुकुल ने 56 किग्रा, समर गर्ग ने 60 किग्रा, अंश ने 65 किग्रा, दीवांशु ने 70 किग्रा, निखिल तोमर ने 75 किग्रा और गौरव ने 80 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रयागराज के महेश्वर मौर्य ने 45 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र राय ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डीआईओएस प्रभारी मुकेश केसरी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, ईओ सैयदराजा दिनेश कुमार, किशोर कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, प्रमोद सिंह, डॉ. भरत भूषण सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।