{"_id":"6ab8274ba282ce48f9081049","slug":"100-female-students-will-receive-education-along-with-residential-facilities-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155207-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 100 छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ मिलेगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 100 छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ मिलेगी शिक्षा
विज्ञापन
कंदवा के कम्हरिया में बन रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय। संवाद
कंदवा। बरहनी ब्लाॅक के कम्हरिया गांव में नया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन बन रहा है। 3.60 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन भवन का 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। वायरिंग, पानी, रंगाई-पुताई सहित कुछ काम अंतिम चरण में हैं। यहां अगले सत्र से नौवीं से 12वीं कक्षा तक 100 छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दी जाएगी। बरहनी ब्लाक मुख्यालय के पास बीआरसी के पास कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चल रहा है।
इसमें कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई होती। कक्षा 8 के बाद छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के सामने पढ़ाई जारी रखने की चुनौती रहती है।
दूरी और आवासीय सुविधा नहीं मिलने के कारण भी उनकी शिक्षा प्रभावित होती है। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सर्व शिक्षा अभियान के तहत कम्हरिया में नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए अलग विद्यालय परिसर विकसित किया जा रहा है। यहां छात्राओं की पढ़ाई के साथ ही उनके रहने की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
अगले शुरू से शुरू होगी पढ़ाई: नए शिक्षा सत्र में विद्यालय शुरू होने के बाद बरहनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों की ऐसी छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो आठवीं के बाद आर्थिक या अन्य कारणों से अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाती थीं। आवासीय व्यवस्था के कारण दूर-दराज के गांवों की छात्राओं को भी इंटरमीडिएट तक शिक्षा पूरी करने का अवसर मिलेगा।