{"_id":"0397d0100b62693883563aedb40eb755","slug":"mumbai-route-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई रूट की कई ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई रूट की कई ट्रेनें निरस्त
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटारसी जंक्शन का दस दिन पूर्व आरआरआई जल जाने का असर अभी तक ट्रेनों के परिचालन को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते शनिवार को छह ट्रेनें जहां रद्द रहीं वहीं कई ट्रेनों को रीशेड्यूल करके रवाना किया गया। इसके चलते हजारों यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के रद्द होने से जहां करीब डेढ़ लाख रुपये के आरक्षित टिकटों की वापसी हुई वहीं मुंबई हजारों जनरल टिकटों की बिक्री न होने से रेलवे को काफी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।
इटारसी होकर मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, बंगलुरू, वास्कोडिगामा और एर्नाकुलम को जाने वाली ट्रेनें या तो रद्द कर दी जा रही हैं या फिर उन्हें रीशेड्यूल्ड कर काफी विलंब से चलाया जा रहा है। शनिवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली 12142 अप लोकमान्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12742 अप पटना वास्कोडिगामा वास्को एक्सप्रेस, 12792 अप पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 13201 अप राजेंद्र नगर लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं संघमित्रा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मप़ुत्र मेल, जलियांवाला बाग एक्सञप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से सात घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।
इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनों के रद्द होने से तीन माह पूर्व आरक्षण कराए यात्रियों को अपना आरक्षण टिकट वापस करना पड़ रहा है। शनिवार को ही करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपये की टिकट वापसी आरक्षण् काउंटर से हुई वहीं जनरल बुकिंग काउंटर से करीब 60 हजार रुपये के टिकटों की बुकिंग ट्रेनों के रद्द रहने से नहीं हो सकी। मुंबई जाने वाले कमालपुर क्षेत्र के जनौली गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद टिकट मिला था लेकिन ट्रेन निरस्त होने से समय से न पहुुंच पाने का मलाल है।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन सुधरने में सप्ताहभर का समय लग सकता है।