फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mukul and Nilesh got selected in NEET

जिले में मुकुल और निलेश का नीट में हुआ चयन

Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mukul and Nilesh got selected in NEET
पीडीडीयू नगर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट( नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट) के परिणाम घाषित हो चुके हैं। इस परीक्षा में जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले दो छात्रों ने बाजी मारी है। आल इंडिया रैंकिंग में नगर के आलू मिल नई बस्ती के रहने वाले मुकुल कुमार शर्मा ने परीक्षा में 3470 व मानस नगर निवासी कुुमार निलेश सिंह ने 6425 वां स्थान प्राप्त किया। नीट के परिणाम आने के बाद दोनों परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों ही छात्रों ने पहली बार नीट की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

‘वो जो शोर मचाते हैं बाजार में भीड़ ही बनकर रह जाते हैं, वहीं पाते हैं जिंदगी में कामयाबी, जो खामोशी से अपना काम कर जाते है’। ये पक्तिंयां नीट में चयनित होने वाले पीडीडीयू नगर के दोनों ही छात्रों पर सटीक बैठती है। नीट की परीक्षा में सफलता पाने के लिए बिना समय देेखे पढ़ाई करने और खामोशी के साथ लक्ष्य को साधने के लिए आगे बढ़ते रहने की कला ने इन्हें आज ये सफलता दी है। नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 3470 वां स्थान प्राप्त करने वाले पीडीडीयू नगर के आलू मिल नई बस्ती क्षेत्र निवासी मुकुल कुमार शर्मा के पिता वाराणसी स्थित निजी लैब में हेड टेेक्निशियन के पद पर कार्य करते हैं। मुकुल ने बताया कि दिनभर में 13 से 14 घंटे तक पढ़ाई करने के बाद यह सफलता उसके हाथ लगी है। मुकुल ने कक्षा दस 95 प्रतिशत व कक्षा बारह 96 प्रतिशत में पास किया था। वहीं ऑल इंडिया रैंक में 6425 वां स्थान प्राप्त करने वाले मानस नगर निवासी कुमार निलेश सिंह के पिता मनीष सिंह रेलवे में बुकिंग सुपरवाईजर पद पर कार्यरत है। निलेश को कक्षा दस 93.5 व कक्षा बारह 95.6 प्रतिशत में पास किया था। उन्होंने बताया कि निलेश दिनभर घर में रहकर पढ़ाई करता था। बताया कि उसने यह सफलता बिना किसी कोचिंग में पढ़ाई किये हासिल की है। निलेश ने बताया कि सफलता हासिल करने के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि पढ़ाई के साथ खुद को आंकने के लिए सभी छात्रों को मॉक टेस्ट देते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed