फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mughalsarai Kali Temple incident MP Virendra Singh visits deceased wrestler home demands compensation

मुगलसराय काली मंदिर हादसा: मृत पहलवान के घर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह, मुआवजे की उठाई मांग

Wed, 15 Jul 2026 06:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 15 Jul 2026 06:17 PM IST
सार

मुगलसराय काली मंदिर हादसे में मजदूर की मौत होने के बाद बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह उसके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर ढांढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने मुआवजे की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Mughalsarai Kali Temple incident MP Virendra Singh visits deceased wrestler home  demands compensation
पीड़ित परिजनों से मिले सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के पीडीडीयूनगर (मुगलसराय) स्थित प्राचीन काली मंदिर को हटाने के दौरान 10 जुलाई की रात गुंबद गिरने से हुई बलदेव यादव उर्फ झींगुर पहलवान की मौत के बाद बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह चंदौली के डाड़ी गांव स्थित मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


सांसद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और पीड़ितों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर ही सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि मृतक बलदेव यादव किसान थे, इसलिए उनके परिजनों को कृषि दुर्घटना बीमा योजना के तहत तत्काल आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। सांसद ने कहा कि बलदेव यादव परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ऐसे में प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र राहत उपलब्ध करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बिना और लापरवाहीपूर्वक कराई गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, औसाफ अहमद गुड्डू, मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, नफीस अहमद, अमरनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed