{"_id":"62af72eca46aa573432b8f70","slug":"mrf-center-not-completed-even-after-two-years-chandauli-news-vns6596344179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बीत गये, पूर्ण रूप से शुरु नहीं हो पाया एमआरएफ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बीत गये, पूर्ण रूप से शुरु नहीं हो पाया एमआरएफ सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए सकलडीह तहसील क्षेत्र के सलेमपुर में बन रहा एमआरएफ सेंटर अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि इसे मार्च 2021 तक ही पूर्ण रूप से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था । ऐसे में नगर पालिक की ओर से कूड़े को शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे फेंका जा रहा है। इससे गांव में बदबू फैल रही है वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ) निर्माण के लिए जिलाधिकारी की ओर से नगर पालिका को सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 1.4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई थी। जहां पर एमआरएफ सेंटर तैयार कर कूड़े को डंप करने के साथ ही उसके निस्तारण की कार्रवाई की जानी थी। इसके लिए लाखों रुपये खर्च करके मशीने भी मंगवाई गई थी।
एमआरएफ सेंटर को मार्च 2021 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। समय बीतने के बाद भी अभी तक एमआरएफ सेंटर पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो पाया है। एमआरएफ सेंटर के शुरू नहीं होने के कारण पिछली बार नगर पालिका का स्वच्छता रैंकिंग में मुंह की खानी पड़ी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि कूड़े को एमआरएफ सेंटर में डंप किया जा रहा है। कहा कि हो सकता है कि किसी ग्रामीण ने अपनी जमीन को पाटने के लिए कूड़ा गिरवाया होगा।