फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MPs listened to the people's problems

सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं

Mon, 01 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 01 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
MPs listened to the people's problems
सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को क्षेत्र के बभनियांव, एवती,
विज्ञापन
बघरी, अवही, वीरा सराय, महुंजी आदि गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही किसानों ने सिंचाई की समस्या व आपदा राहत चेक न मिलने की भी शिकायत की। जिस पर सांसद ने शीघ्र समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।


इसके पश्चात सिसौड़ाकला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।

कहा कि सूबे की सपा सरकार अपना विकास की नीति के आधार पर काम कर रही है। प्रदेश में जिन गांवों को लोहिया समग्र ग्राम का दर्जा दिया गया है। उन्हीं गांवों के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि लोहिया गांवों के किसानों को ही आपदा राहत चेक का वितरण हुआ है। बाकी गांवों के किसानों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया।

प्रदेश सरकार के कार्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट है। सरकारी मशीनरियां सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर 212 करोड़ रुपये की लागत से बाबतपुर से चहनियां, धानापुर-महुजी तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

साथ ही सिसौड़ाकला गांव में सांसद निधि से विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने सांसद निधि से गांव में सार्वजनिक शौचालय बनवाने का वादा किया।

 सभा को सर्वेश कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, सुनील, हरिवंश उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता उमाकांत तिवारी तथा संचालन योगेंद्र तिवारी ने किया।
और धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार सिंह मदन ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed